सीतापुर में विवाहिता का लटकता मिला शव, हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। रेउसा थाना इलाके में एक विवाहिता ने ससुराल में बन्द कमरे में साड़ी के फंदे से छत के कुंडे सेअपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
                           
जानकारी के अनुसार थाना थानगांव के गोलोक कोंडर के मजरा जंगल टपरी निवासी चक्कर लोध अपनी बेटी पूजा की शादी करीब 3 वर्ष पहले रेउसा के मूर्तपुर निवासी वीरेंद्र से की था। बताया जाता है कि विवाहिता पूजा ने बन्द कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने पति,सास पर मारकर लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। मृतका पूजा के पति वीरेंद्र का कहना है कि पूजा को एक माह पूर्व बेटी हुई थी,बेटी की मौत हो गई। बेटी के सदमे में पूजा मानसिक बीमार रहती थी। इस सदमे के चलते उसने कई बार अपनी जीवन लीला समेत करने की कोशिश की थी। पति ने बताया कि आज हम लोग घर पर नही थे, इस दौरान पूजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -सांसद राहुल गांधी के मामले में पक्षकार बनाने का प्रार्थनापत्र खारिज, सुनवाई 2 जुलाई को

 

संबंधित समाचार