रामपुर: मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव से नगर पालिका की खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार रात से पड़ रही मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो पहली बारिश में नगर पालिका की पोल खुल गई। मोहल्लों में नाले और नालियां चोक हो जाने के कारण बारिश का पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियां आ रही हैं।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। लोगों को एक पल का चैन नही मिल रहा था। मंगलवार रात से हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह तक सड़कों और गली मोहल्लों में घुटनों तक पानी आ गया। लोगों को घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी आ रही है। नगर पालिका द्वारा नालों और नालियों को साफ नहीं कराया गया।

ये भी पढे़ं- रामपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

संबंधित समाचार