बाराबंकी: सांड के हमले में युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटियाथोक/बाराबंकी, अमृत विचार। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांधी चबूतरे के समीप आपस में लड़ रहे दो छुट्टा सांड़ों के बीच से गुजरना एक युवक को भारी पड़ गया। लड़ाई क् बीच से गुजरने पर सांड़‌ ने युवक पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर उसे मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

वहीं युवक के मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा है‌। बिहार प्रांत के वैशाली जिले के बस्ती गांव का रहने वाला मुकीम (32) पुत्र मोहम्मद नईम इटियाथोक कस्बे के गांधी चबूतरे के पास पंचर की दुकान करता था। उसके साथ उसका भाई मुन्ना भी रहता है। मंगलवार की रात मुकाम खाना खाने इटियाथोक कस्बे में गया था।‌खाना खाकर वह वापस गांधी चबूतरा लौट रहा था।

रास्ते में इंडियन बैंक देवतहा के पास पहुंचा तो दो छुट्टा सांड़ आपस में लड़ रहे थे। मुकाम ने दोनों के बीच से अपनी बाइक निकीलने की कोशिश की लेकिन इसी बीच एक सांड़ ने मुकीम पर हमला कर दिया और उसे पटक‌ पटक‌ कर‌ मारा डाला। मुकीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर भवानीपुर पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -नवागन्तुक डीएम ने किया कार्यभार ग्रहण, श्रावस्ती के चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

संबंधित समाचार