हल्द्वानी: पत्नी को स्टेशन छोड़ गया पति...पुलिस ने कराई VC पर बात..लेकिन...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बस में कहासुनी के बाद एक पति अपनी पत्नी को बस स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। महिला रोते हुए पुलिस के पास पहुंची। जब लगा कि पति लौट कर नहीं आएगा तो उसने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है।

वह उसके साथ ही रहती है। बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंची तो पति, महिला को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। घंटों बीतने के बाद महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।

पुलिस ने उसके पति से फोन पर बात की और वीडियो कॉल पर पत्नी से भी बात कराई, लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज