लखीमपुर-खीरी: बिजली तार चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना मितौली पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 46 टॉवर की बैटरियां व 14 किलो कॉपर के तार व अन्य बिजली तार के बंडल बिजली तार, घटना में प्रयुक्त पिकअप व एक कार बरामद की है। 

मितौली क्षेत्र में कुछ माह पहले बिजली लाइन डाली जा रही थी। वहीं से तार के बंडल चोरी हो गए थे। जिसकी तहरीर जेई देवतादीन ने पुलिस को दी थी। मितौली पुलिस ने अभिषेक वर्मा पुत्र त्रिभुवन लाल, अंकित उर्फ दुर्गेश पुत्र रामसागर निवासी रखिया थाना खीरी, शौकीन पुत्र कुंदू निवासी बघोली मेरठ, दीपेश पुत्र मनोहर दिलीप पुत्र मनोहर निवासी  सेउढा कोतवाली सदर खीरी को शिवाला तिराहे से गिरफ्तार किया है। 

जिनके कब्जे से 46 टॉवर की बैटरियां, 14 किलो कॉपर तार सोलर पैनल की बैटरी से निकला हुआ। तार कटर, ग्लेंडर मशीन बड़ी ग्लेंडर मशीन सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप व कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान भेजा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: नायब तहसीलदार की पिटाई के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार