हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार, 2 सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली रोड पर तड़ेर गांव के निकट दुर्गा फ्लोर मिल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाश के बाये पैर में गोली लगी है जबकि गोली लगने से दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली के पाली मार्ग पर तड़ेर गांव के निकट दुर्गा फ्लोर मिल के पास सुबह तकरीबन 10:30 बजे शाहाबाद कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम शीपुर पचौर निवासी बदमाश शाहरुख पुत्र सिराजुद्दीन ने पुलिस पर फायर कर दिया जो हेड कांस्टेबल जंग बहादुर यादव एवं मोहित के पैर में लगा। 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश शाहरुख के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश और सिपाहियों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। घायल सिपाहियों का सीएचसी शाहाबाद में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान: सीएम योगी

 

संबंधित समाचार