हरदोई : गर्रा नदी में डूबने से बालक की मौत, गांव के तैराकों ने निकाला
शाहाबाद हरदोई अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर में नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर गांव के तैराकों ने उसे नदी से निकाला। आनन-फानन सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर में सालिगराम की पुत्री शशी पति से विवाद के बाद बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। मंगलवार को उनका नाती अनुराग उम्र 12 वर्ष पुत्र फकीरे भैंस चराने नदी के किनारे गया था। दोपहर में भैंस के साथ वह भी नदी में नहाने लगा। अचानक वह नदी में डूब गया।
जिससे आसपास के लोगों ने दौड़कर गांव में सूचना दी। सूचना पर गांव के तैराकों ने उसे नदी से निकाला। परिजन बालक को सीएचसी लेकर आए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बालक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: होटल मालिक ने लाइन में लगाई बल्ली, हो रहे फाल्ट...उपभोक्ताओं ने की शिकायत
