बरेली: आज राणा के दो और होटल होंगे सील, यहीं बनाई थी गोलीबारी से पहले बदमाशों ने योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बीडीए शुक्रवार को भी दो होटलों को सील करेगा। इनमें एक मुंशीनगर में सीके वैली होटल है जिसमें शनिवार को गोलीबारी से पहले बदमाशों को बुलाकर योजना बनाई गई थी। दूसरा बजरंग ढाबे के पास बना सिटी स्टार होटल है। 

ये दोनों होटल राजीव राणा की पार्टनरशिप में चल रहे हैं। इसके अलावा बीडीए के अधिकारी डोहरा रोड पर बने एक बारातघर के दस्तावेजों की भी जांच करा रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष मानिकनंदन ए ने कहा कि बीडीए नियमों के तहत ही कार्रवाई करेगा। पक्ष और विपक्ष दोनों की संपत्तियों की जांच हो रही है। 

बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अगर किसी संपत्ति को ध्वस्त करने का पुराना आदेश होगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि सौफुटा रोड पर राजीव राणा की दो अवैध कॉलोनी हैं जिन्हें कई साल पहले ध्वस्त करने का आदेश पारित हुआ था लेकिन बीडीए टीम कॉलोनियों पर कार्रवाई करने पहुंची तो गालीगलौज कर उसे खदेड़ दिया गया था।

यह भी पढ़ें- बरेली गैंगवार: होटल-कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखी तो राणा हुआ प्रकट, मौके पर पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

संबंधित समाचार