बरेली: कोर्ट को गुमराह कर लिए पुराने स्थगनादेश के बहाने राणा ने की प्लॉट पर कब्जे की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस के मुताबिक राजीव राणा ने कोर्ट को भी गुमराह किया था। काफी पहले उसने प्लॉट पर अपना कब्जा दिखाकर सिविल कोर्ट से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश ले लिया था। उसी आदेश के बहाने वह प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया।

पुलिस के मुताबिक राणा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी कि पीलीभीत बाईपास के पास उसका प्लॉट है जिस पर उसका कब्जा है। इस प्लॉट पर आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू कब्जा करना चाहता है। इस पर कोर्ट ने प्लॉट पर यथास्थिति रखने का आदेश पारित किया था। असल में प्लॉट पर पहले से ही आदित्य का कब्जा था। बृहस्पतिवार को राणा को गिरफ्तार कर पुलिस ने एसओजी कार्यालय ले जाकर उसके कागजात चेक किए तो राणा का यह खेल सामने आया।

बताया जा रहा है कि राणा ने इसी आदेश की कॉपी इज्जतनगर पुलिस को दिखाई थी। इज्जतनगर के तत्कालीन थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने मौके की स्थिति की जांच किए बगैर पुलिस को मौके पर भेज दिया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: पल्लेदार के बेटे राणा ने गंगापुर से निकलकर बदल ली अपनी हस्ती

संबंधित समाचार