रामपुर : स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने बच्चों  के रोली लगाकर किया टीका, खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। करीब सवा माह के बाद शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों में बच्चे पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने रोली लगाकर उनका टीका किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या टांडा कंपोजिट ब्लॉक स्वार में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। बच्चों में भी खुशी की लहर थी।

विद्यालय समय से खोले गए। साथ ही समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को खीर और हलवा खिलाया गया। कहीं-कहीं बच्चों को फूल मालाएं भी पहनाई गईं। इस मौके पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक डॉ. राजवीर सिंह,नफासत अली, अजीजुल हसन, प्रतिभा कुमारी, मीनाक्षी, उषा सैनी, मंजू , सर्वेश कुमार  पप्पू सिंह,  रेशमा बी, तबस्सुम मौजूद रही।

ये भी पढे़ं : रामपुर : रामायण पार्क में रखी भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित, मौके पहुंचे विधायक...डीएम को दी जानकारी

संबंधित समाचार