रायबरेलीः संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
रायबरेली, अमृत विचारः सलोन कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर से पांच सौ मीटर दूर सफेदा के बाग के झाड़ियों में मिला है। युवक के शव मिलने की सूचना पर परिवार में हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक युवक शराब पीने का आदि था। कोतवाली अंतर्गत सूची चौकी क्षेत्र के मसोदाबाद मजरे बघौला गांव निवासी चन्द्रेश पासी(35)पुत्र दर्शन लाल पासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से आधा किलो मीटर दूर स्थित सफेदा की बाग के झाड़ियों में पड़ा मिला है।शुक्रवार शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कम्प मच वयल।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की किन परिस्थितियों में में मौत हुई इसकी वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मृतक की पत्नी ने घटना की तहरीर दी है।
यह भी देखेः बीडीओ समेत अधिकारियों पर गबन का आरोप
