सीतापुर: विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल
24 घंटे पहले पुलिस ने किया था घटना से इंकार, सुर्ख़ियों के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
सीतापुर,अमृत विचार। रेउसा थाना इलाके में मंगलवार की देर रात मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। 24 घंटे पहले स्थानीय पुलिस घटना से इंकार कर रही थी।
मालूम हो कि क्षेत्र के निवासिनी 40 वर्षीय महिला काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार की देर रात वह अचानक घर से बाहर निकल आई और शराब के नशे में घूम रहे क्षेत्र के ग्राम बम्भनेवा निवासी राजेंद्र लोधी पुत्र सुरेश ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौप दिया था। पीड़िता ने भाई ने बुधवार को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। बावजूद इसके रेउसा पुलिस ने घटना को सिरे से खारिज करते हुए मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया था।
मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: सिद्धार्थनगर के नये DM बने राजा गणपति, बलरामपुर के डीएम भी बदले
