प्रयागराज: मानसून की दस्तक आते ही सब्जियों के भाव बढ़े, खरीदार ही नहीं व्यापारी भी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मानसून के दस्तक देते ही सब्जियों का भाव बढ़ने लगा है। आलू का भाव 40 रुपये किलो तो प्याज और हरी सब्जियों के भाव आसमान को छू रहे है। आम जनता के साथ साथ मंडियो के थोक विक्रेता के साथ फुटकर व्यापारी भी परेशान है। 

जून के महीने में मानसून ने दस्तक दे दी है। अभी हल्की बरसात कही कही पर देखने को मिल रही है। मुंडेरा मंडी हो या खुलदाबाद की मंडी यहां पर आम जनता के साथ थोक विक्रेता और फुटकर विक्रेता दोनो परेशान है। मंडी में पालक 20 रुपये गड्डी मिल रही है। हरी पत्तेदार सब्जियों के दाम बढ़ गये है। प्याज, टमाटर और आलू के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गये है। इससे आम जनता के किचन का बजट  बिगड़ चुका है। व्यापारियों ने बताया कि  मानसून आने क़ी शुरुआत में ही दाम बढ़ गये है। प्याज 50 रुपये किलो, टमाटर 60 और आलू 40 रुपये किलो बिक रहा है।  


सब्जियों का भाव- प्रति किलो 
आलू - 200 - 5 किलो
टमाटर - 100 रुपये किलो
प्याज- 60 रुपये
पालक- 15 रुपये गड्डा
भिंडी - 80 रुपये
करेला - 80 रुपये
परवल - 100 रुपये
लौकी - 50 रुपये

ये भी पढ़ें -सीतापुर में औचक निरीक्षण के दौरान मानक विपरीत मिले दो अस्पताल सीज, छह अस्पतालों को नोटिस जारी

संबंधित समाचार