सीतापुर में औचक निरीक्षण के दौरान मानक विपरीत मिले दो अस्पताल सीज, छह अस्पतालों को नोटिस जारी
सीतापुर,अमृत विचार। विकासखंड मछरेहटा इलाके में बगैर रजिट्रेशन और मानक विहीन चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने अभियान चलाकर अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने मानकों के विपरीत और अभिलेख न होने से दो अस्पतालों को सीज करते हुए आधा दर्जन से अधिक अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है।
बताते चले कि सीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने कस्बे में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब आठ अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिसमें दो को सीज कर दिया तथा आधा दर्जन अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में प्रपत्र दिखाने का आदेश दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि पूर्व में स्पर्श संजीवनी अस्पताल व सीतापुर नेत्र आई केयर हास्पिटल मानक विपरीत होने पर संचालको को नोटिस जारी की गई थी, जिसका उत्तर ससमय नही दिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों को सीज कर करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध रुप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। औचक निरीक्षण की सूचना से कस्बे के आस पास संचालित अवैध अस्पतालों में संचालक ताला डालकर मौके से फरार हो गये।
ये भी पढ़ें -हरदोई: इलेक्ट्रिक दुकानदार से लिया 30 हजार का सामान, पेमेंट के नाम पर किया ये काम
