बहराइच में पुलिस ने 13 दिन पहले रुकवाया नाबालिग का विवाह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कीर्तनपुर गांव निवासी एक नाबालिक का विवाह 11 जुलाई को युवक के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को पुलिस टीम और देहात संस्था के पदाधिकारियों ने गांव पहुंच कर शादी रुकवा दिया है।

कोतवाली देहात के कीर्तनपुर गांव निवासी 14 वर्षीय बालिका का विवाह तेजवापुर गांव निवासी युवक से तय हुआ था। 11 जुलाई को बारात गांव आनी थी। इसके कार्ड छप चुके थे। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को चौकी इंचार्ज टिकोरा मोड़ और देहात संस्था की टीम नाबालिक के गांव पहुंची। टीम ने नाबालिक के परिवार के लोगों से वार्ता की। साथ ही कम उम्र शादी के नुकसान और पुलिस कार्यवाई की बात कही। जिस पर किशोरी के परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। देहात संस्था की अर्चना मिश्रा, विंध्यवासिनी और मोहम्मद इमरान ने समझाया बुझाया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को समझाया गया। इस दौरान टीम के मनीष कुमार यादव, AHTU बहराइच से आशुतोष यादव, चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार व उनकी टीम जिला प्रोविजन विभाग से शिविका मौर्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुरः किशोरी के अपहरण के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका