केजीएमयू: सरिया हो गई थी आर-पार, शरीर का यह अंग भी हो सकता था खराब, डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक की बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने युवक के कांख को चीरते हुए कंधे से निकली सरिया को जटिल ऑपरेशन कर बाहर निकालने में सफलता पाई है। युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उसका हाथ भी पहले की तरह काम कर रहा है।

उन्नाव निवासी रामकिशोर (37) बीते 25 जून को मकान की छत से लोहे की सरिया पर गिर गए थे। सरिया बाएं कांख को चीरते हुए कंधे से बाहर निकल गई थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने देखा और फौरन ऑपरेशन करने को कहा। खून अधिक बह जाने के कारण मरीज की हालत और गंभीर हो गई थी।  ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. समीर मिश्र के निर्देशन में इलाज शुरू हुआ। डॉ. समीर ने बताया कि सर्जरी जटिल थी, लेकिन मरीज सुबह के समय ट्रामा सेंटर आया था, सभी डॉक्टर मौके पर मौजूद थे,बिना समय गंवायें मरीज की सर्जरी शुरू की गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद सरिया निकालने में सफलता मिली। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत ठीक है।

सर्जरी करने वाली टीम

सम
डॉ.समीर मिश्रा

डॉ. समीर मिश्रा, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अंजना, डॉ. अमन और डॉ. विशाल व एनस्थीसिया टीम में डॉ. सरिता, डॉ. दीपाली, डॉ. अंजलि समेत अन्य डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें: KGMU: दिल के आर पार हो गया था सरिया, 5 घंटे की जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान, विश्व में पहली बार हुई ऐसी Surgery

 

संबंधित समाचार