इंडियन रॉयल सीजन 2024 : मौसमी बनी मिसेज इंडिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नगर के एक इंग्नलिश मीडियम स्कूल की प्रधानाध्यापक व सामाजिक कार्यकर्ता मौसमी चटर्जी को कलकत्ता में हुए इंडियन रॉयल सीजन 2024 में मिसेज इंडिया चुना गया। उनकी इस उपलब्धि पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

बताते चलें कि नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाध्यापक मौसमी चटर्जी को इंडियन रॉयल सीजन 2024 में फर्स्ट रनरअप हुई। उन्हें क्वीन आफ सब्सटेंस से नवाजा गया। मौसमी पिछले 20 वर्षों से इस विद्यालय की प्रधानाध्यापक हैं। शिक्षाविद होने के साथ-साथ वह समाजसेवा में भी अग्रणी रहती है। कोविड के दौरान तमाम जरूरतमंदों को खाना-दवाइयां आदि पश्चिम बंगाल में बांटी।

वहीं झारखंड के पास अम्बला सोल में भी उन्होंने कपड़े, दवाइयां व अन्य आवश्यक चीजों का वितरण किया। हरदोई अवयस्क  जेल में उन्होंने बंदियों की काउंसलिंग कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। वहां भी उन्होंने खेलकूद को बंदियों के बीच पहुंचाया। मौसमी ने बताया कि वह हमेशा जरूतमंदों की मदद में लगी रहती हैं।

उन्होंने कहा कि मिसेज इंडिया क्लासिक का सेकेंड रनरअप का खिताब उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल उनकी बदौलत नहीं उनके तमाम चाहने वालों की वजह से मिला है। मौसमी को इससे पूर्व राजीव गांधी शिरोमणि अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, इंदिरा गांधी संभावना अवार्ड सहित तमाम अवार्ड मिल चुके हैं। 

यह भी पढ़ेः Shri Jai Narayan Mishra PG College: "गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य"- प्रो. विनोद चंद्र

संबंधित समाचार