Bareilly News: निदा को रकम न देने पर शीरान के खिलाफ रिकवरी वारंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजसेवी निदा खान को भरण पोषण की रकम अदा न करने पर पति शीरान रजा खां के विरुद्ध प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने रिकवरी वारंट जारी कर एसएसपी को रकम वसूली करने अथवा शीरान को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया है।

निदा ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया था कि पति शीरान पर 72 हजार रुपये भरण पोषण की रकम बकाया है। काफी समय से उन्हें रकम अदा नहीं की है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई को 30 जुलाई की तिथि नियत की है।

ये भी पढे़ं- बरेली: जेल गया राणा, अब नाटकीय ढंग से हाजिर कराने वाले रडार पर...SSP ने शुरू कराई जांच

 

संबंधित समाचार