प्रतापगढ़: प्रधान और सचिव की मिलीभगत से आवास सूची से काट दिए जाते हैं पात्र लाभार्थियों के नाम, विधायक ने की शिकायत
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद प्रतापगढ़ वेबसाइट का किया शुभारम्भ
प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग एवं प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यो एवं जन कल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें विश्वनाथंज विधायक जीतलाल पटेल ने शिकायत किया कि प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री आवास योजना में प्रधान व सेक्रेटरी की मिलीभगत से पात्र लाभार्थियों का नाम सूची से काट दिया जाता है, जिससे पात्र लाभार्थी आवास योजना से वंचित हो जाते हैं।
मंत्री ने पारदर्शिता इसके लिये खुली बैठक कराने की बात कही। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद प्रतापगढ़ (डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म एण्ड कल्चर काउन्सिल प्रतापगढ़) की वेबसाइट का शुभारम्भ किया। जिससे से प्रमुख मन्दिरों, पर्यटन स्थलों, प्रतापगढ़ के इतिहास आदि के सम्बन्ध में जानकारी मिल सकती है। सीडीओ नवनीत सेहारा ने विकास योजनाओं से सम्बन्धित बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध करायी। विधायक जीतलाल पटेल ने उपभोक्ताओं के बिजली के बिल सम्बन्धी शिकायत की।
प्रभारी मंत्री ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का गम्भीरता से निस्तारण कराने की बात कही। जनप्रतिनिधियों ने अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवाये लिखना एवं सीएमओ और मेडिकल कालेज के प्राचार्य में आपस में समन्वय न होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही दिक्कत की बात सामने आई। प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि इस पर गंभीरता से अमल किया जाय। वृक्षारोपण के सम्बन्ध में डीएफओ को निर्देशित किया।
कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर की जा रही कार्यवाही के सम्बंध में एसपी डा. अनिल कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।सीडीओ नवनीत सेहारा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद में किये गये अच्छे कार्यो की जानकारी दी, जिस पर प्रभारी मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त की।इस दौरान विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, डीएम संजीव रंजन,एसपी डा.अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नवनीत सेहारा,एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा,एसडीएम सदर उदयभान सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
