लोहिया संस्थान: निदेशक प्रो.सीएम सिंह को मिली रॉयल सोसाइटी ऑफ पब्लिक हेल्थ की फेलोशिप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह को रॉयल सोसाइटी ऑफ पब्लिक हेल्थ (FRSPH) की फेलोशिप मिली है। प्रो.सीएम सिंह को मिली इस फेलोशिप को बड़ी सफलता के  तौर पर देखा जा रहा है। प्रो.सीएम सिंह को यह फेलोशिप कम्युनिटी मेडिसिन के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए मिली है।

दरअसल, प्रो. सीएम सिंह इससे पहले पटना एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के एचओडी व एम्स के अधीक्षक भी रहे। डॉक्टर सीएम सिंह की देखरेख में ही कोरोना रोधी टीके कोविडशिल्ड और कोवैक्सीन का का ट्रायल भी किया गया था। बताया जा रहा है कि भारत में पहली बार कम्युनिटी मेडिसिन के  चिकित्सक को यह फेलोशिप मिली है। डॉक्टर सीएम सिंह के कई शोध अंतरराष्ट्रीय जनरल में भी छप चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार