अमेठी: कमरे में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, गांव में सनसनी
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, घटना के दौरान सिर्फ बुजुर्ग सास ससुर घर मे थे मौजूद
अमेठी, अमृत विचार। शनिवार की सुबह कमरे के अंदर विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान घर में सिर्फ बुजुर्ग सास ससुर ही मौजूद थे जबकि पति बाहर नौकरी करता है।
पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोठवा भवानीपुर गांव का है जहां शनिवार की सुबह घर के अंदर बंद कमरे में 30 वर्षीय पूनम वर्मा का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की सास जब बहू को बुलाने के लिए कमरे की तरफ गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। जिसके पास बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची संग्रामपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पूनम का पंखे से साड़ी के सहारे लटका शव मिला। शव को देखते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरते हुए कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष की तरफ से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया। मृतका का पति तुलसीराम वर्मा बाहर कहीं नौकरी करता है। घटना के दौरान घर में सिर्फ पूनम और उसके बुजुर्ग सास ससुर ही मौजूद थे।
सीओ ने कहा
घटना को लेकर अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि पंखे से साड़ी के सहारे पूनम का शव लटका मिला है। ससुराल और मायके पक्ष वालों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
