बरेली: खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना भुता के गांव गिरधरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय कुसुम पत्नी सूरजपाल के रिश्तेदार ने बताया आज सुबह खेत में धान की बेड लगा रही थी। इस दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने की अधीनस्थों के साथ बैठक

 

 

संबंधित समाचार