हरदोई: टैक्सी ड्राइवर को टक्कर मारी, फिर रौंदते हुए निकल भागी पिकअप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास हुए हादसे में दर्दनाक में हुई मौत

हरदोई, अमृत विचार। टैक्सी ड्राइवर साइकिल से अपने घर जा रहा था,उसी बीच तेज़ रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया और फिर उसे रौंदते हुए निकल बाडी,हादसे में उसकी वहीं पर मौत हो गई। पुलिस ने डेड बाडी को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया, हादसे की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सुरसा थाने के गोरही मजरा खजुरहरा निवासी 50 वर्षीय गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र शिवकुमार त्रिपाठी पेशे से ड्राइवर था,वह टैक्सी चला कर जैसे-तैसे अपना घर चला रहा था। गिरीश शुक्रवार की शाम को शहर में टैक्सी खड़ी कर साइकिल से गांव जा रहा था। उसी बीच बिलग्राम रोड पर कसरावां कोतवाली शहर के पास एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी,टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा,वह संभल भी नहीं पाया कि वही पिकअप उसे रौंदते हुए निकल भागी। हादसे में टैक्सी ड्राइवर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी की वहीं पर मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी सरला के अलावा एक बेटा सचिन और दो बेटियां है। पुलिस ने डेड बाडी को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: चालक को झपकी आने से पलटी पिकअप, चार घायल

संबंधित समाचार