पंजाब में बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर चुप क्यों राहुल: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर …

नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते।

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा ,”बिहार के अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गाँव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।“

जावड़ेकर ने कहा कि “राहुल गांधी हाथरस में पॉलिटिकल टूर पर जाते हैं, इसके बजाए उन्हें पंजाब, राजस्थान जाना चाहिए। उनकी सरकारों में महिलाओं के साथ क्या अन्याय हो रहा है, कैसे दुष्कर्म हो रहा है। कांग्रेस शासित पंजाब के टांडा गाँव की बेटी के परिवार वालों से कांग्रेस के किसी नेता ने मुलाक़ात नहीं की। टांडा में ना राहुल गांधी गए, ना प्रियंका गांधी गयीं। ना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस घटना पर कोई टिप्पणी की। इसकी हम निंदा करते हैं, हम तेजस्वी यादव से भी पूछते हैं कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ वो प्रचार करते हैं, यह कैसे चलेगा?”

संबंधित समाचार