बरेली: निलंबित पंचायत सचिव को बहाल करने में फंसे डीडीओ, जांच के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : निलंबित ग्राम पंचायत सचिव को बहाल करने के मामले में डीडीओ फंस गए हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश देकर डीडीओ को नोटिस जारी किया है।

बिथरी चैनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत केसरपुर की प्रधान चंद्रवती के 25 अक्टूबर से नौ नवंबर 2020 तक बीमार रहने के दौरान उनके डिजिटल साइन से ग्राम पंचायत सचिव विपिन पांडेय ने धनराशि निकाल ली थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन पिछले दिनों डीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने विपिन को बहाल कर दिया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: बालामऊ में अर्चना एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, यात्री हुए परेशान

संबंधित समाचार