गोंडा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मौर्या नगर चौराहे के समीप शनिवार की रात एक तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान का दरवाजा बंद था और लोग घर के भीतर सो रहे थे। टेलर के टकराने के बाद हुए तेज धमाके से इलाके में अफरा तफरी मच गयी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में टेलर के चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है‌। 

करनैलगंज नगर के मौर्या नगर चौराहा काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका माना जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार टेलर चौराहे पर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित टेलर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर मकान के बाहर लगे टिन शेेड को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा। टेलर की बॉडी मकान की छत से टकरायी तो तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे मे चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है‌। लोगों ने बताया कि रात होने की वजह से पूरा इलाका सुनसान था और लोग घरों में थे वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से टेलर को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें -तीन हेड कांस्टेबल समेत 14 सिपाहियों का तबादला, गोंडा एसपी ने जारी किया आदेश

संबंधित समाचार