तीन हेड कांस्टेबल समेत 14 सिपाहियों का तबादला, गोंडा एसपी ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार की देर रात तीन हेड कांस्टेबल समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर चौथी बार पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।‌ 

करनैलगंज कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी विरेंद्र कुमार यादव को कोतवाली देहात, अमीर आलम शाही को कोतवाली नगर से इटियाथोक व मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव को पासपोर्ट सेल से पेशी सीओ सदर के पद पर भेजा गया है। आरक्षी सुनील यादव को पेशी सीओ सदर से पेशी श्रेष्ठ, देव कुमार प्रसाद नवाबगंज से कोतवाली नगर, नवीन कुमार सिंह कोतवाली नगर से करनैलगंज भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात दीपक सिंह बिष्ट को कोतवाली नगर, अजय पाठक को चुनाव कार्यालय से पेशी सीओ लाइन, सुभम कुमार मौर्या को पुलिस लाइन से बाल किशोर इकाई तथा धनंजय कुमार को चुनाव कार्यालय से अपराध शाखा में तैनाती दी गयी है। 

इसी तरह महिला आरक्षी सुनीता यादव को कोतवाली देहात से अभियोजन कार्यालय, नम्रता कुशवाहा को आईजीआरएस से महिला थाना, सुनैना को छपिया से कोतवाली नगर व आरती सिंह को कोतवाली नगर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -दीवानी व आपराधिक मामलों के वादों को लोक अदालत में शीघ्रता से निपटाएं :जनपद न्यायाधीश

संबंधित समाचार