मेरठ: 'पकौड़ी गैंग' ने की थी बुजुर्ग महिला के घर लूट...दो बदमाश गिरफ्तार, बोले- पैसों की किल्लत थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के न्यू प्रेमपुरी में बुजुर्ग महिला से शनिवार सुबह हुई लूट की घटना का महज 8 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले पकौड़ी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जब उनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है। 

बता दें, थाना क्षेत्र के न्यू प्रेमपुरी में रहने वाली बुजुर्ग बंगाली महिला प्रतिमा मंडल घर पर अकेली थीं। जब शनिवार सुबह 5 बजे महिला गेट खोलने के लिए उठीं तो तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और हथियारों के बल पर महिला को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने आधा घंटे रुककर पूरे घर का चप्पा-चप्पा छानकर नकदी-जेवर और महिला मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 

वहीं जाते वक्त बदमाशों ने महिला को एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और महिला को कमरे से निकाला। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुट गई।

इस दौरान पुलिस ने महज 8 घटों में लाखों की लूट को अंजाम देने वाले पकौड़ी गैंग के दो सदस्य आमिर उर्फ पकौड़ी और मोनू को गिरफ्तार कर लूटी गई 28 की नकदी, गहने और दो मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। जबकि बदमाशों के तीसरे साथी कुणाल को पुलिस तलाश करने की कोशिश कर रही है। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाश आमिर बुजुर्ग महिला के पड़ोस में रहता था और वह जानता था कि महिला घर में अकेली रहती है। साथ ही पकौड़ी गैंग के तीनों सदस्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिसके बाद आमिर ने अपने साथी कुणाल और मोनू के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को लूटने की योजना बनाई और कई दिन रेकी के बाद शुक्रवार की रात में ही तीनों बदमाश महिला की घर की छत पर जाकर बैठ गए। 

वहीं शनिवार सुबह लगभग बुजुर्ग गेट खोलने के लिए उठीं तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बनाकर लूट लिया और कमरे में बंद करके फरार हो गए। फिलहाल पुलिस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पकौड़ी गैंग के तीसरे सदस्य की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पुलिस को खुली चुनौती...दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर लूट

संबंधित समाचार