मेरठ: पुलिस को खुली चुनौती...दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती देने वाली दुस्साहिक घटना सामने आई है। जहां आज सुबह हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के घर पर धावा बोल दिया और उसे बंधक बनाकर घर में रखे लाखों के नकदी-जेवर लेकर फरार हो गए।

जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर तमाम पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जबकि शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के न्यू प्रेमपुरी में रहने वाली बुजुर्ग महिला प्रतिमा मंडल घर पर अकेली थी। शनिवार सुबह को किसी तरह तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और हथियारों के बल पर महिला को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने आधा घंटे रुककर पूरे घर का चप्पा-चप्पा छानकर नकदी-जेवर और महिला मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं जाते वक्त बदमाशों ने महिला को एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और महिला को कमरे से निकाला। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

वहीं दिन दहाड़े लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद थाना पुलिस के साथ ही तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला के अनुसार बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट की है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: बच्चों के विवाद में गोली मारकर हत्या...आरोपियों के घरों पर पथराव और तोड़फोड़, गांव में पुलिस बल तैनात

संबंधित समाचार