बहराइच में कंकाल का पुलिस ने कराया एक्स-रे, पढ़िए क्या है पूरा मामला
बहराइच, अमृत विचार। जिले के आसाम रोड चौकी से 100 मीटर की दूरी पर 2 दिन पूर्व मानव कंकाल मिला था। जिसका एक्सरे रविवार को पुलिस ने करवाया।
दरगाह थाना क्षेत्र के आसाम चौकी के निकट आलू कोल्ड स्टोरेज स्थित है। चौकी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियां में मानव कंकाल शुक्रवार शाम को पुलिस को मिला था। कंकाल की पहचान पुरुष या महिला के रूप में नहीं हो सकी। शनिवार को पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम किया। वहीं रविवार को दरगाह पुलिस ने जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में कंकाल का पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर कंकाल के पुरुष या महिला के होने की जानकारी हो सकेगी।
ये भी पढ़ें -पेपर लीक मामला: नैनी में आरोग्यम के बाद जांच के दायरे में आया अक्षयवट हास्पिटल, खंगाली जाएगी कुंडली
