National Doctors Day: सेवानिवृत्त होने के बाद भी टीबी रोगियों का कर रहे दस रुपये के पर्चे पर इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं, जो सेवानिवृत्त होने के बाद भी मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। एडी हेल्थ के पद से सेवानिवृत्त हो चुके डॉ. एसके गर्ग भी उनमें से एक हैं। वह टीबी रोगियों का महज दस रुपये के पर्चे पर इलाज कर रहे हैं। उनके इलाज से तमाम मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

डॉ. गर्ग वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन हैं। 2022 में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर ही मरीजों को देखते हैं। सरकारी अस्पतालों में जो भी टीबी मरीज पंजीकृत हैं, उनको वह महज 10 रुपये के शुल्क पर परामर्श दे रहे हैं। उनका मानना है कि पैसों के अभाव में किसी भी मरीज की जान न जाए। सभी डॉक्टर इसी भावना से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

ये भी पढे़ं- बरेली: जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़, चार पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार