देवरिया में वकीलों का प्रदर्शन जारी, डीएम का पुतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ वकीलों का धरना प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी से तकरार के बाद आक्रोशित वकीलों ने आज हड़ताल के 13 वें दिन डीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया।

गिरी और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने डीएम के पुतले को लिटाकर कचहरी परिसर में घुमाया और सिविल लाइन रोड पर पुतले का दहन किया। गिरी ने कहा कि जबतक जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का यहाँ से स्थानान्तरण और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तब तक वकील अपना आन्दोलन जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि एक वकील की जमीन की पैमाइश को लेकर पिछली 19 जून को जनता दर्शन के दौरान श्री गिरि और जिलाधिकारी के बीच तीखी झड़प हो गयी थी जिसके बाद वकीलों ने डीएम के तबादले की मांग को लेकर हड़ताल शुरु कर दी थी।

यह भी पढ़ें:-Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में उत्साह, सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार