बहराइच: 3 किलोमीटर दूर मिला डूबे युवक शव, एक माह पूर्व ही हुआ था विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुजूरपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के सहसलमपुर गांव के पास सरयूनहर की तरबगंज शाखा मे नहाते हुए एक युवक डूब गया था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरा के बेहननपुरवा गांव निवासी अजमत अली (21) मुंबई में रहकर डेकोरेशन का काम करता था। 

शादी के लिए अजमत अली घर आया था। 29 मई को अजमत अली का विवाह गोंडा जिले के कुकुरभुकवा गांव निवासी युवती थी। युवक गांव निवासी तीन अन्य साथियों के साथ हुजरपुर खुटेहना मार्ग पर सहसलमपुर गांव के पास बने पुल के पास नहर मे नहा रहे थे।अचानक उनमे से अजमत डूबने लगा साथियोंके हल्ला मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तबतक युवक डूब चुका था। अन्य लोग नदी से बाहर निकल आए थे।

 हुजूरपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन देर रात तक लाश का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह घटना से तीन किलोमीटर दूर ठाकुर रामपुरवा के पास नहर में उतराती हुई लाश दिखाई पड़ी लोगों की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं में उत्साह, सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार