प्रमुख सचिव को लिखा पत्र : पानी में बह गया है ढेमवा पुल से गोंडा जाने वाला मार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहवाल/ अयोध्या, अमृत विचार। सरयू की भेंट चढ़ चुके ढेमवा नबाबगंज मार्ग को लेकर खिरौनी निवासी अधिवक्ता दीपक सिंह ने जिलाधिकारी अयोध्या-गोंडा सहित मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। 

138 करोड़ की लागत से बने ढेमवा पुल से गोंडा की ओर जाने वाला अप्रोच मार्ग को कटकर नदी में विलुप्त हुए दो वर्ष से ज्यादा हो गए, लेकिन इसकी सुधि किसी ने नहीं ली। आज जब नदी में पानी की बाढ़ बढ़ी तो आवागमन का अस्थाई मार्ग भी बंद हो गया। इससे रोज आवागमन करने वालों को अप्रोच मार्ग याद आने लगा है।

इसे लेकर लोगों में सरकार और राजनेताओं के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता अनूप सिंह सहित दर्जनों लोगों ने मौका मुआयना के बाद अधिवक्ता दीपक ने मांग पत्र शासन को भेजते हुए मार्ग बनवाने के लिए पहल की। इस अप्रोच मार्ग के टूट जाने से दो जनपदों का संपर्क 40 किलो मीटर लंबा हो गया है।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

संबंधित समाचार