Bareilly News: चौकीदार की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शाही क्षेत्र में बुजुर्ग चौकीदार की गोली मारकर हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश देवाशीष ने दो भाइयों गांव जुन्हाई निवासी मुरारी और शेर सिंह उर्फ शेरा को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई।

सरकारी वकील अचिन्त्य द्विवेदी ने बताया कि वादी मुकदमा केसरी सिंह ने थाना शाही में तहरीर देकर बताया था कि उनके चाचा मानसिंह (62) सोमपाल का बाग दो साल के लिए सुरजीत ने ले रखा था। वह बाग की रखवाली करते थे। 13 मई 2022 को चाचा मानसिंह बाग में थे। 

इसी दौरान मुरारी और शेर सिंह ने पुरानी रंजिश में चाचा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 14 मई की सुबह उन्होंने बाग में चाचा का शव पड़ा देखा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान अभियुक्त मुरारी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। शासकीय अधिवक्ता ने आठ गवाह पेश किए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मोहल्ले के लोगों ने घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

 

 

संबंधित समाचार