सीतापुर: 4 दिनों में गिरफ्तार नहीं हुए चोर तो कार्य बहिष्कार करेंगे बिसवां के लेखपाल
सीतापुर,अमृत विचार। बिसवां कोतवाली इलाके में बीती 9 और 12 जून को दो लेखपालों के यहां हुयी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली होने से लेखपाल संघ में पुलिस कार्यवाई के प्रति नाराजगी नजर उभर आई। इसी के चलते लेखपाल संघ के आक्रोशित लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी व माल को बरामद करने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौपकर चेतावनी दी।
ज्ञापन के माध्यम लेखपालों ने मांग की है कि चार दिनों के भीतर अगर चोरों की गिरफ्तारी कर माल को बरामद नहीं किया गया तो लेखपाल संघ के समस्या लेखपाल बिसवां तहसील में कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मालूम को कि बीती 12 जून को तहसील बिसवां में कार्यरत लेखपाल सौरभ सिंह के यहां घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
इसके साथ ही 9 जून को लेखपाल अनिल वर्मा की मोटरसाइकिल तहसील कार्यालय से चोरी हो गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस के अभी भी हाथ खाली है, जिससे लेखपालों में पुलिस कार्यवाई के प्रति आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा-राहुल गांधी हिन्दूओं से मांगे माफी
