लखनऊ: रोडवेज चालक-परिचालक खुद को बनाएं बेहतर, मिलेगा इनाम और सम्मान
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के रोडवेज संविदा चालक व परिचालकों के लिए अच्छी खबर है। माह में 24 दिन ड्यूटी और 6000 किमी बस चलाकर सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं। इस दौरान शून्य शिकायत और भ्रष्टाचार मुक्त व अच्छी कमाई करने वाला हो। ऐसे संविदा कर्मियों की हर डिपो पर सूची तैयार होगी। …
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के रोडवेज संविदा चालक व परिचालकों के लिए अच्छी खबर है। माह में 24 दिन ड्यूटी और 6000 किमी बस चलाकर सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं। इस दौरान शून्य शिकायत और भ्रष्टाचार मुक्त व अच्छी कमाई करने वाला हो। ऐसे संविदा कर्मियों की हर डिपो पर सूची तैयार होगी। जिसको बेहतर काम के बदले 250 रुपये का चेक का प्रशस्ती पत्र मिलेगा।
पहली बार संविदा कर्मियों के काम की हौसला आफजाई की योजना तैयार की गई है। जिसकी शुरूआत लखनऊ क्षेत्र से की गई है। इनमें कुछ शर्तों के साथ हर डिपो में हर महीने एक चालक व एक परिचालक को इनाम देने के साथ सम्मान भी दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने कहा कि इस परम्परा को लखनऊ के तर्ज पर प्रदेश भर के बस डिपो में शुरू करने की तैयारी है।
सितंबर महीने में इन 14 कर्मियों ने बेहतर काम किया
चारबाग बस डिपो के चालक अलोक मिश्रा व परिचालक विनीत कुमार सिंह। इसी तरह कैसरबाग डिपो के अनिल कुमार व बलराम वर्मा, उपनगरीय के दिलीप कुमार प्रथम व फहीम अहमद, हैदरगढ़ डिपो के कमल किशोर व आशुतोष कुमार, अवध के विजय कुमार सिंह, संजेश कुमार, रायबरेली के वीरेंद्र यादव व पंकज कुमार मिश्रा, आलमबाग के परिचालक शिव शंकर व बाराबंकी के परिचालक सोनू कुमार को बेहतर काम करने की सूची में शामिल किया गया है।
