लखनऊ: युवक के अंडर गारमेंट में लगाई आग, मां ने दो दोस्तों पर दर्ज कराई एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई के तेलीबाग इलाके में दुकान के बाहर सो रहे युवक के अंडर गारमेंट में उसके दो दोस्तों ने आग लगा दी। आग लगते ही युवक की चीख निकली तो परिजन की नींद खुल गई। आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज चल रहा है। आरोपियों की करतूत पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की मां ने पीजीआई थाने में पीड़ित युवक के दो दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तेलीबाग पुराना नटखेड़ा निवासी पप्पू (30) मोहल्ले के ही रंजीत और समीर के साथ रविवार घर से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर बरामदे में सो रहा रहा था। इस बीच समीर ने उसके अंडर गारमेंट में आ लगा दी। वहीं रंजीत उसकी मदद कर रहा था। आग लगी देख पप्पू ने शोर मचाया। इसपर दोनों वहां से भाग निकले।

शेार सुनकर पप्पू के परिवार वाले पहुंचे तो उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए। आनन- फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपित रंजीत और समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा-राहुल गांधी हिन्दूओं से मांगे माफी

संबंधित समाचार