पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामिया मोनू चवन्नी ढेर, एके-47 और 9 एमएम पिस्टल समेत मिला ये सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। थाना सिंगरामऊ में 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी के द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस वारदात के आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। 

आज सूचना मिलने पर उसे जैसे ही पीली नदी बदलापुर के पास पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में मोनू चवन्नी को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाय गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार सुमित सिंह उर्फ़ मोनू चवन्नी के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था व इसके ऊपर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें कई मुकदमे हत्याओं के हैं जो जनपद गाजीपुर, बलिया, जौनपुर व बिहार राज्य में कई मुकदमे पंजीकृत है। सुमित उर्फ मोनू चवन्नी की तलाश हेतु एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी। मोनू के पास से पुलिस ने एक एके-47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

ये भी पढ़ें -ढोल-नगाड़े लेकर अपराधियों के घर पहुंची अमेठी पुलिस, किया ये काम

संबंधित समाचार