अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया सांसद राहुल गांधी का पुतला
रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। संसद में हिंदुओं को हिंसक कहे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने हनुमान किला चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भाजपा कार्यालय से जुलूस निकला।
इस बीच भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ नारे लगा रहे थे। भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने कहा की हिंदू समाज सदैव अहिंसा परमो धर्मा: के सिद्धांत पर चलने वाला समाज है। हमारे यहां चींटी मारना भी पाप है तो हिंदू हिंसक कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा हिंदू हमेशा उदारवादी रहा है। हमें हिंदू होने पर गर्व है। पुतला दहन के दौरान जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, मनीष आर्य, कृष्ण कुमार कौशल, राम राज लोधी, कुलदीप सोनकर, लालचंद्र, शिवा जी गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच में तेंदुए से भिड़ा किसान, संघर्ष कर मुश्किल से बचाई अपनी जान
