लखीमपुर खीरी: गिनती के दौरान गश खाकर गिरा कैदी, मौत
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गिनती के दौरान एक कैदी गश खाकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में जेल कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैगलगंज थाना क्षेत्र के हेमपुर टांडा का रहने वाला शरीफ 50 पुत्र उमरू उर्फ असलम …
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गिनती के दौरान एक कैदी गश खाकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में जेल कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के हेमपुर टांडा का रहने वाला शरीफ 50 पुत्र उमरू उर्फ असलम लगभग तीन माह पहले न्यायालय से वारंट निकलने पर किसी जुर्म में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा था। जहां शुक्रवार की शाम जेल में कैदियों की गिनती के समय अचानक शरीफ चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में जेल कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी सायदा ने बताया कि मैंने अपने पति की जमानत एक माह पूर्व करवा ली थी लेकिन रिहाई में जमानतदारों के नाम में फर्क होने के कारण मेरे पति की रिहाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार की देर शाम हम लोगों के पास जेल से फोन गया कि तुम्हारे पति की तबीयत खराब है आ जाओ। जब तक हम लोग अस्पताल पहुंचे मेरे पति की मौत हो चुकी थी। मेरा पति एकदम स्वस्थ था अचानक हुई उसकी मौत से मेरे घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी ने बताया की उनके पांच बेटियां हैं अब उनका भरण पोषण कौन करेगा।
