हल्द्वानी: यहां समोसा खिलाने के बहाने बच्चे से किया कुकर्म, मां को बताई पूरी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में समोसा खिलाने के बहाने कूड़ा बीनने वाला बच्चे को घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा निवासी एक महिला घरों में काम कर अपने पांच बच्चों को पाल रही है। घटना के दिन महिला घरों में काम करने गई थी। उनका आठ साल का बेटा घर पर था। इस बीच कूड़ा बीनने वाला इंदिरानगर निवासी मो. जकी उनके घर आया और बेटे को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

इस बीच जकी ने बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने घर पहुंचकर बात मां को बताई। इसके बाद महिला मंगलवार को थाने पहुंची। थानाध्यक्ष के अनुसार मामला 30 जून से पहले का है। इसलिए आरोपी पर कुकर्म की पुरानी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार