बरेली: अब बेसिक शिक्षा विभाग खुद करेगा अपनी ब्रांडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग अब अन्य विभागों की तरह खुद की ब्रांडिंग करेगा। इसके लिए योजनाएं बनाना शुरू कर दी गईं हैं। शासन से सभी जिलों के बीएसए को आदेश जारी किए गए हैं कि शिक्षा विभाग के तमाम कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए जगह-जगह पर होर्डिंग बैनर आदि लगाए जाएं, ताकि …

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग अब अन्य विभागों की तरह खुद की ब्रांडिंग करेगा। इसके लिए योजनाएं बनाना शुरू कर दी गईं हैं। शासन से सभी जिलों के बीएसए को आदेश जारी किए गए हैं कि शिक्षा विभाग के तमाम कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए जगह-जगह पर होर्डिंग बैनर आदि लगाए जाएं, ताकि लोगों को विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके लिए बीएसए विनय कुमार ने भी तैयार शुरू कर दी है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी किए हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन प्रेरणा, आपरेशन कायाकल्प, समर्थ एवं शारदा समेत समस्त कार्य और योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाए। इसके लिए जनपद स्तर से लेकर तहसील स्तर पर होर्डिंग लगाए जाएं। शासन ने होर्डिंग का साइज और संख्या भी तय कर दिया है।

जिले और तहसील स्तर पर लगाए जाने वाले होर्डिंग 20 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े होना चहिए। प्रत्येक जनपद में पांच प्रमुख स्थानों पर और तहसील स्तर पर दो प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाने हैं। ये होर्डिंग तीन महीने के लिए ही लगाए जाएंगे। इसके बाद इनकी डिजाइन और कार्यों को बदला जाएगा, साथ ही अभिभावकों और बच्चों से भी अपील की जाएगी।

“शासन से निर्देश मिलने के बाद हमने भी कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही होर्डिंग बनाने के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इन्हें लगवाने का काम जल्दी ही शुरू होने वाला है।” -विनय कुमार, बीएसए

संबंधित समाचार