बरेली: फेसबुक आईडी हैक कर पोस्ट किए अश्लील फोटो और वीडियो
बरेली,अमृत विचार। जीएनएम की छात्रा की फेसबुक आईडी हैक करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो और अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। जानकारी होने पर जब पीड़िता ने युवक से कहा तो वह शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदायूं के मोहल्ला …
बरेली,अमृत विचार। जीएनएम की छात्रा की फेसबुक आईडी हैक करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो और अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। जानकारी होने पर जब पीड़िता ने युवक से कहा तो वह शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं के मोहल्ला गांधीनगर निवासिनी छात्रा ने बताया कि वह बरेली के एक नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम का कोर्स करती है। इसी दौरान उसकी पहचान सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परनियां निवासी एक युवक से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसी दौरान युवक छात्रा को लेकर पूर्णागिरी गया था। वहां युवती के कुछ फोटो और वीडियो बना लिए। वहीं, किसी तरह उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। वहां से वापस आने के बाद युवक युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने जीएनएम की छात्रा का वीडियो और फोटो हैक की गई फेसबुक आईडी पर वायरल कर दिए। जानकारी होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सीबीगंज के गांव परनिया निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
