बरेली: ‘शिया समाज में निकाह आसान, तलाक मुश्किल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आल इंडिया शिया पसर्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शनिवार को शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि शिया समाज में निकाह आसान है, मगर तलाक देना बहुत मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जुमे की नमाज अदा …

बरेली,अमृत विचार। आल इंडिया शिया पसर्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शनिवार को शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि शिया समाज में निकाह आसान है, मगर तलाक देना बहुत मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति देने की मांग की है। वहीं, शिया समाज समस्याओं के लिए सरकार को उनसे अलग बात करनी चाहिए।

आल इंडिया शिया पसर्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेहदी ने बताया कि शिया बोर्ड की स्थापना 2005 में हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि जब शिया समुदाय को पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा नजरअंदाज किया गया तो शिया समुदाय को अपने हकूक की हिफाजत के लिए बोर्ड गठित करने की जरूरत पड़ी। मौलाना ने आगे कहा कि हम एक जागरूक समाज हैं।

उन्होंने सरकार की मंशा पर भी सवाल करते हुए कहा कि हमारी समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार को हमसे बात करनी चाहिए। इसके साथ ही तलाक के मामले में बोले कि शिया समुदाय में निकाह की राह आसान है, मगर इसके विपरीत तलाक की प्रक्रिया बहुत कठिन है। यही वजह है कि उनके यहां तलाक के मामले बहुत कम होते हैं। अगर कुछ तलाकशुदा महिलाए हैं तो समाज उनकी मदद कर समस्याएं सुलझाने का प्रयास कर रहा है। हम शिया मुसलमान अल्पसंख्यक समुदाय में भी अल्पसंख्यक हैं। सरकार को उनकी समस्याएं उनके समाज के अनुसार ही हल करना चाहिए।

मौलाना ने कहा हम सरकार द्वारा साझा रूप से बनाए गए शिया-सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाने के खिलाफ है। वहीं, सरकार से मांग करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर जो रोक लगा रखी है, उसमें कुछ छूट प्रदान की जाए। जुमे की नमाज जमात के साथ पड़ने की इजाजत दी जाए।

इसके साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि हज कमेटी और माइनरिटी कमीशन के चेयरमैन की नियुक्ति की जाए। जल्द ही शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का विस्तार कर रहे हैं, जिसमें प्रदेश और जिलों में कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर वजहत हुसैन रिजवी, कलीम हैदर नकवी, युसुफ रजा रिजवी, सरवर हुसैन काशिफ, दिलवार अब्बास नकवी, शाह आलम नकवी, अमान अली आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार