फतेहपुर : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरा गया राजस्व निरीक्षक
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, जमीन में पत्थरगढ़ी करने के एवज में मांगी थी 7000 की रिश्वत
फतेहपुर, अमृत विचार। अवैध रूप से कमाई करना एक राजस्व निरीक्षक को महंगा पड़ गया। लगातार मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। टीम की इस कार्यवाही से अन्य कर्मचारियों में भी सुगबुगाहट रही।
सदर तहसील के कांधी में कानून-गो रामशरण सिंह की तैनाती है। जमीन में पत्थरगढ़ी करने के लिए एक व्यक्ति लगातार कानून गो के चक्कर लगा रहा था। कानून गो द्वारा इस कार्य के लिए सात हजार रुपये रिश्वत देने की मांग करते रहे।
आजिज आकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन से की थी। बुधवार को आई एंटी करप्शन की टीम द्वारा तैयार किए प्लान में कानून-गो फंस गए। टीम ने उन्हें सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार
