एसडीएम के अर्दली के बेटे करंट क़ी चपेट में आने से मौत
नैनी, प्रयागराज। अमृत विचार: यमुनानगर इलाके के खारकोनी मोहल्ले में बुधवार को एसडीमम एक अर्दली के बेटे क़ी बिजली क़ी तार क़ी चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक विनय कुमार सिंह मूल निवासी बारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सरसेंडी के है। वह एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह के अर्दली है। उनका बेटा शिवम कुमार गौतम 24 वर्ष खरकौनी, नैनी में किराए के कमरा लेकर बड़े भाई के साथ पढ़ाई करता था। वह एलएलबी पास आउट होकर एल एलएम की तैयारी कर रहा था।
रोज की तरह बुधवार क़ी सुबक वह टहलने के लिये निकला था। उस दौरान वह रास्ते तीन गिरे 440 केवीए का तार क़ी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान पीछे से पहुंचे बड़े भाई ने किसी तरह से तार क़ी चपेट से छुड़ाया। लेकिन शिवम क़ी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। घटना की जानकारी होते हुए परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार
