लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलरों ने बेच दी नाले की जमीन, सड़कों पर हो रहा जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार। प्रॉपर्टी डीलरों ने नाले की जमीन को लोगों को बेच दिया। अब क्षेत्र में हल्की बारिश होने पर ही जलभराव हो जाता है। इस संबंध में कोई भी अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र के निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रॉपर्टी डीलरों से मिले हैं इसलिए कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। मां कल्याण सिंह वार्ड में वादर खेड़ा और जनता बिहार कॉलोनी में बुधवार को हुई हल्की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और निकासी न होने के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए।

वहीं, वाहनों से निकलने वाले लोग गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वार्ड में रहने वाली कविता मौर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाली न बनने से ये समस्या लगातार बनी रहती है। नाली न बनने की बात वार्ड के पार्षद आशा रावत से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वार्ड में जो सरकारी नाले की जमीन है उसको प्रॉपर्टी डीलरों ने बेच दिया है। इस पर मकान बन गए, अब नाले न बने होने के कारण ही सड़कों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है।

इसको लेकर लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त को लिखित में शिकायती पत्र दिया गया हैं, जिसमे नालों की जमीन पर हुए कब्जे को कब्जा मुक्त करवाया जाए नहीं तो आने वाले समय में जल निकासी की समस्या हर जगह पर होगी। हम नगर निगम में इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि विभाग से जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी। हमने सड़क पर भरे पानी की फोटो भी विभाग को भेजी है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार