सुलतानपुर: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। निजी अस्पताल में बच्चे की मौत से भड़के परिजन एसपी ऑफिस पहुंच गए। चिकित्सक व स्टाफ पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लंभुआ के घाटमपुर निवासी अंजू पत्नी संदीप यादव ने बुधवार को अपने चार वर्षीय पुत्र आयन को मिश्रा हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत रात में ज्यादा खराब हो गई, लेकिन स्टाफ सोता रहा। सुबह चिकित्सक ने बच्चे के पेट व सीने पर इतना दबाव डाला कि उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझाकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, अस्पताल के संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में बच्चा एडमिट हुआ था। फेफड़े में इंफेक्शन के चलते सास लेने में दिक्कत हो रही थी। इलाज किया गया था, बच्चा सरवाइव नहीं कर पाया। सीपीआर किया गया था। परिजनों को लगा कि सीने व पेट पर दबाव डाला गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: गोला बनाते समय मकान में विस्फोट, महिला और बच्चा बेहोश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज