वीडियो वायरल : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके बेटों पर मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी/ लखनऊ,अमृत विचार। दुबग्गा थाने में एक ढाबा संचालक ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके बेटों समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि सत्ता का रौब झाड़ते हुए बुधवार सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके बेटों ने अपने साथियों की मदद से उससे मारपीट की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं कर रहा है। 

दुबग्गा थाना अंतर्गत निवासी रामगोपाल ढाबा संचालित करते हैं। लिखित शिकायत में ढाबा संचालक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 08:30 बजे उनकी गैर मौजूदगी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, अपने बेटों, गनर और 40 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचकर भतीजे के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर भतीजे के साथ मारपीट कर ढाबे से नकदी भी लूट ली। आरोप है कि हंगामा बढ़ने पर आरोपी भतीजे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ढाबा संचालक ने बताया कि सड़क पर मारपीट होता देख मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो तैयार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, मामले को रफादफा करने के लिए उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सड़क कुछ युवक हाथ में लाठी-डंडा लिए एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- किन्नरों का हंगामा : धारा बढ़ाने की मांग को लेकर किन्नरों का पारा हाई

 

 

संबंधित समाचार